
Asian Games update: चीन के हांग्जो शहर में एशियन गेम्स का आगाज हो चुका है। वहीं भारत ने अपना पहला गोल्ड मेडल भी जीत लिया है। एशियाई खेलों के दूसरे दिन भारत ने 10 मीटर एयर राइफल के टीम इवेंट स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस टीम इवेंट में भारत की तरफ दिव्यांश सिंह पंवार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रंकेश बालासाहेब पाटिल हिस्सा लिया। तीनों खिलाडियों ने मिलकर 1893.3 कुल अंक हासिल कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इसके साथ ही उन्होंने नया विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
भारत का प्रतिनिध्तव कर रहे दिव्यांश सिंह पंवार ने 629 अंक, ऐश्वर्य तोमर ने 631.6 और रुद्रंकेश बालासाहेब पाटिल ने 632.5 अंक हासिल किए। तीनों खिलाडियों ने कुल 1893.3 हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दक्षिण कोरिया ने सिलवर मेडल पर कब्जा किया। 1888.2 अंक हासिल कर चीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ भारत की टीम ने एशियन गेम्म में पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एशियाई खेलों में भारत ने पहले दिन 3 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे।
रोइंग में मिला एक और मेडल
इसके साथ ही भारत ने रोइंग में एक और पदक अपने नाम किया है। मेंस फोर कैटेगरी में भारत के जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार और आशीष ने तीसरा स्थान हासिल किया है। भारत ने एशियाई खेलों अबतक एक स्वर्ण पदक, 3 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल अपने किए है। वहीं भारतीय रोवर सतनाम सिंह (भारतीय नौसेना), परमिंदर सिंह (भारतीय नौसेना), जाकर खान और सुखमीत सिंह ने एशियन गेम्स में पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल स्पर्धा (M4X) में कांस्य पदक जीता।
Leave a comment