
Bihar Womens Asian Champions Trophy Rajgir 2024:बिहार के राजगीर में महिला एशियाई चैंपियंस खेली जा रही है। भारतीय टीम ने फाइनल में पहुंच चुकी हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत का मुकाबला चीन से होगा। कुछ ही दिनों पहले सलीमा टेटे को टीम का नया कप्तान बनाया गया था। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचा दिया।
सेमीफाइनल में मुकाबले में भारत ने जापान को 2-0 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई है। इस जीत पर कप्तान सलीमा टेटे ने खुशी जताई है। जीत के बाद उन्होंने कहा कि टीम खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेगी। इसके साथ ही टेटे ने बिहार सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंन प्रदेश की लड़कियों को आगे बढ़ने का प्रोत्साहन दिया। राजगीर में बने इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने बिहार में खेल के नए युग की नींव रखी है। आपको बता दें कि बिहार सरकार ने 770 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स बनाया है।
20 नवबंर को खेला जाएगा फाइनल
महिला एशियाई चैंपियंस का फाइनल मुकाबला भारत और चीन के बीच बुधवार यानी 20 नवंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया, मलेशिया, जापान और थाईलैंड की टीमों ने हिस्सा लिया था। इसके आयोजन से बिहार में खेलों बढ़ावा मिलेगा। ऐसा देखने को भी मिल रहा है। वहां मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग पहुंच रहे है। यह देखकर कप्तान सलीमा टेटे की बहन महिमा टेटे भी आश्चर्य हुई। उन्होंने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि बिहार में कभी इतना बड़ा आयोजन होगा।
नीतीश कुमार ने स्पोर्ट्स कॉलम्प्लेक्स का किया था उद्घाटन
आपको बता दें कि राजगीर में सीएम नीतीश कुमार ने खेल दिवस के मौके पर इस स्पोर्ट्स कॉलम्प्लेक्स का उदघाटन किया था। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मौजूद हॉकी स्टेडियम में एक समय में 8-10 हजार लोगों के मैच देख सकते है। इसको देखकर ऐसा लगा रहा है कि बिहार में खेलों के प्रति अब अलग-सा माहौल बन रहा है।
Leave a comment