Asia Cup 2025 IND vs PAK: पहले छक्कों का तोड़ा रिकॉर्ड, फिर अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया बड़ा कीर्तिमान

Asia Cup 2025 IND vs PAK: पहले छक्कों का तोड़ा रिकॉर्ड, फिर अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया बड़ा कीर्तिमान

Asia Cup 2025, Abhishek Sharma: एशिया कप 2025 के सुपर-4 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा एक बड़ी जीत दर्ज की। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी। उन्होंने टीम इंडिया को 172 रनों का टारगेट दिया, जिसे भारत ने 18.5 ओवर्स में हासिल कर लिया। एशिया कप में पाकिस्तान पर टीम की दूसरी जीत है। इस जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे। साथ ही उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान हासिल किया।

टीम इंडिया की जीत में अभिषेक शर्मा ने अहम रोल निभाया। उन्होंने महज 39 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके और 5 छक्के लगाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्होंने 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से भी नवाजा गया। इस शानदार पारी के बदौलत अभिषेक शर्मा एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाजा बन चुके हैं। उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 331 गेंदों में हासिल किया। अभिषेक ने वेस्टइंडीज के इविन लुईस का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने यह उपलब्धि 366 गेदों में हासिल की थीं। इस लिस्ट में आंद्रे रसेल तीसरे, हजरतुल्लाह जजई (अफगानिस्तान) चौथे और सूर्यकुमार यादव (भारत) पांचवें स्थान पर हैं।

युवराज सिंह को छोड़ा पीछे

इसके साथ ही अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज था। युवराज ने साल 2012 में अहमदाबाद टी20 में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ 29 बॉल पर अर्धशतक जड़ा था। वहीं भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं। पहले स्थान पर मोहम्मद हफीज का नाम दर्ज है। उन्होंने 2012 में अहमदाबाद में भारत के खिलाफ महज 23 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

Leave a comment