‘वो सिर्फ मेरे मित्र नहीं बल्कि...’, सुशील मोदी को याद कर अश्विनी चौबे के छलके आंसू

‘वो सिर्फ मेरे मित्र नहीं बल्कि...’, सुशील मोदी को याद कर अश्विनी चौबे के छलके आंसू

Sushil Modi Died: राजनीति के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है दरअसल, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी का निधन हो गया है।उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे फफक पड़े और उनको याद कर कहा सुशील मोदी सिर्फ मेरे मित्र नहीं, भाई भी थे, मुझे सलाह भी देते थे, कभी मैं डांट भी देता था उनको तो वो बुरा नहीं मानते थे।

वो बहुत विनम्र व्यक्ति थे

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अश्विनी चौबे ने कहा, सुशील मोदी सिर्फ मेरे मित्र नहीं बल्कि भाई थे, मैंने आज अपने भाई को खोया है, इसकी मैं व्याख्या नहीं कर सकता। सुशील मोदी में बहुत नम्रता थी, उनके दिल में बहुत परोपकार था। पार्टी के लिए उन्होंने समर्पण भाव से काम किया। उन्होंने आगे कहा, सुशील जी सचमुच में बहुत ही विनम्र व्यक्ति थे। अगर कभी किसी पर गुस्सा भी करते थे तो शांत होकर कहते थे कि मैंने चौबे जी डांट दिया उस आदमी को उसकी आदत ठीक करने के लिए डांटा था।

33 साल का रहा राजनीतिक करियर

 बता दें, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी कैंसर से लड़ रहे थे। कैंसर की वजह से ही वो पिछले कुछ समय से राजनीति से भी दूर थे। हाल ही में उन्होंने कैंसर से लड़ने की बात कही थी। सुशील मोदी बिहार के डिप्टी सीएम के अलावा राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। उनका राजनीतिक करियर 33 साल का रहा है इस दौरान वो राज्यसभा, लोकसभा, विधान परिषद और विधानसभा के भी सदस्य रह चुके थे। सुशील मोदी बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की भी जिम्मेदारी निभा चुके थे।

 

Leave a comment