ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका का इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा- नहीं पसंद तो...

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका का इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा- नहीं पसंद तो...

Malaika Arora Post: फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एकट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बीतें कई दिनों से उनकी पर्सनल लाइफ अच्छी नहीं चल रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक बेहद चौंकाने वाला पोस्ट इस्ंटाग्राम पर शेयर किया है। इसमें पोस्ट में उन्होंने महिलाओं के साथ सही ढंग से व्यवहार करने की बात कहीं हैं। लेकिन फैंस इस पोस्ट से कई तरीके के मतलब निकाल रहे हैं। दरअसल, मलाइका ने एक आज सुबह गुड मॉर्निंग कोट भी शेयर किया है। जिसमें लिखा है- अपने भविष्य की देखभाल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि अपने आज के पल का ध्यान रखें।

मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उसमे लिखा है, "अगर आपको पसंद नहीं है कि वो कैसे एक्टिंग कर रही है तो अपने आप को देखिए आप उसे कैसे ट्रीट कर रहे हैं।"

कुशा कपिला ने अपने रिश्ते की बताई सच्चाई

इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें जब लोगों के बीच सामने आने लगी थी। तब लोगों ने नोटिस किया था कि एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के किसी पोस्ट पर रिप्लाय नहीं कर रही है। लेकिन पिछले दिनों खबरे सामने आई थी कि अर्जुन कपूर कुशा कपिला को कई दिनों से अडेट कर रहे हैं। करण जौहर के घर में एक पार्टी हुई थी। जिसकी ग्रुप फोटो वायरल हुई थी। हालांकि, कुशा ने फोटो वायरल होने के बाद साफ कर दिया था कि वह अर्जुन कपूर को डेट नहीं कर रही हैं।

मलाइका ने कपूर परिवार को भी किया अनफॉलो

मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा हैं कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की फैमिली को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया हैं। साथ ही ऐसी खबरे भी आई थी कि मलाइका ने कपूर परिवार के सभी लोगों को अपने अकाउंट से हटा दिया हैं। जिसके बाद से ही दोनों के ब्रेकअप की खबरे सामने आने लगी थी।

Leave a comment