Election 2024: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज , 3 बजे EC करेगी प्रेस वार्ता

Election 2024: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज , 3 बजे EC करेगी प्रेस वार्ता

Election Commission Press Conference: देश में एक बार फिर चुनावी मौसम की शुरुवात होने वाली है। चुनाव आयोग शुक्रवार को तीन बजे प्रेस वार्ता आयोजित करेगी। जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग के द्वारा जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी।। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के द्वारा यह घोषणा की जाएगी। पिछले दिनों ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपनी टीम के साथ हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चुनाव व्यवस्था का जायजा लिया था। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में अंतिम विधानसभा चुनाव साल 2014 में हुआ था। साल 2019 में धारा 370 हटाने के बाद से कोई भी चुनाव नहीं हुआ था। हालांकि, 2024 लोकसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर के लोगों ने ऐतिहासिक मतदान किया था।  

हरियाणा में दिलचस्प होगा मुकाबला

पिछले 10 सालों से सत्ता में बैठी भाजपा और 10 सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। भाजपा अपने नए नवेले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम और काम को लेकर चुनाव में उतरेगी। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी का भी चेहरा साथ होगा। इसके अलावा कांग्रेस के लिए ये चुनाव मुश्किल रहने वाला है क्योंकि पार्टी के अंदरखाने चल रही गुटबाजी के कारण चुनाव में नुकसान झेलना पड़ सकता है। दरअसल, हरियाणा कांग्रेस में तीन गुट बन चुके हैं। ऐसे में तीनों गुट के प्रमुख पार्टी ने तरजीह मिलने से लेकर, अपने पंसदीदा लोगों को टिकट दिलवाने की कोशिश जरुर करेगी। इन दो बड़े दलों के अलावा बसपा और इनोलो साथ मिलकर चुनावी मैदान में हैं। मायावती के उत्तराधिकारी माने जाने वाले आकाश आनंद लगातार हरियाणा में चुनावी जनसभा करने वाले हैं। तो वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में 10 सीटें जीतकर किंगमेकर की भूमिका निभाने वाले दुष्यंत चौटाला भी काफी मेहनत कर रहे हैं। बता दें,2019 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 41, कांग्रेस को 29, जेजेपी को 10, INLD और HLP को एक-एक सीटें मिली थी। इसके अलावा पांच निर्दलीय विधायकों ने भी जीत दर्ज की थी।

जम्मू कश्मीर में परिसीमन के बाद पहला चुनाव

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर चुनावी रौनक लौटने वाली है। करीब 10 साल बाद जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। अंतिम बार साल 2014 में चुनाव हुआ था। इसके बाद 2019 में धारा 370 को लागू कर दिया गया। उसके बाद वहां के स्थानीय राजनीतिक दलों के द्वारा चुनाव करवाने की मांग होती रही। सरकार ने धारा 370 हटाने के अलावा जम्मू कश्मीर राज्य को केंद्रशासित प्रदेश घोषित कर दिया। साथ ही लद्दाख को जम्मू कश्मीरसे अलग करके राज्य का दर्जा दे दिया गया। 2022 मे परिसीमन होने के बाद जम्मू कश्मीर में सीटों की संख्या 90 हो गई है। जबकि,साल 2014 विधानसभा में सीटों की संख्या 87 थी।

Leave a comment