ईडी के कटघरे में अनिल अंबानी!, इन मामलों में दिल्ली से ओडिशा तक जमकर हुई छापेमारी

ईडी के कटघरे में अनिल अंबानी!, इन मामलों में दिल्ली से ओडिशा तक जमकर हुई छापेमारी

ED Raid On Anil Ambani Hideout: बिजनेसमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बैंक लोन फ्राड केस के बाद अब ईडी ने 68 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी मामले की जांच तेज कर दी है। इसी सिसलिसे में शुक्रवार को ईडी ने ओडिशा और कोलकाता में अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की ओर से 11 नवंबर 2024 को मामला दर्ज किया गया था।

ईडी का आरोप है कि अनिल अंबानी की कंपनी को इसी फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर ठेका दिया गया था। भुवनेश्वर में ईडी ने मेसर्स बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों से जुड़े 3 परिसर पर छापेमारी हुई है। वहीं कोलकाता में इसी फर्म के एक सहयोगी के परिसर पर ईडी ने रेड की है। ये दोनों 8 फीसदी कमीशन पर फर्जी बैंक गारंटी जारी करने में संलिप्त पाए गए हैं।

कमीशन के लिए बनाए फर्जी बिल 

ईडी का आरोप है कि अनिल अंबानी की कंपनी ने फर्म को कमीशन देने के लिए फर्जी बिल भी तैयार किए गए थे। कई अघोषित बैंक खातों का पता चला है। इन बैंक खातों के पैसे लेनदेन किए गए। ईडी ने कहा कि उसने अनिल अंबानी समूह की कंपनियों और भारतीय सौर ऊर्जा निगम को सौंपी गई 68.2 करोड़ की एक फर्जी बैंक गारंटी के बीच संबंधों का खुलासा हुआ है। इसी से जुड़े पहले जब्त किए गए समूह की कंपनियों के मामले में 24 जुलाई की छापेमारी से सीधा संबंध है। 

SBI का फर्जी ईमेल डोमेन इस्तेमाल हुआ

ईडी के मुताबिक, यह फर्जी गारंटी मेसर्स रिलायंस एनयू बेस लिमिटेड और मेसर्स महाराष्ट्र एनर्जी जनरेशन लिमिटेड के नाम पर जारी की गई थी। जो दोनों अनिल अंबानी समूह से जुड़ी है। फर्जी बैंक गारंटी को असली बताने के चक्कर में अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप ने कथित तौर पर SECI से बात करने के लिए आधिकारिक sbi.co,in के बजाए नकली ईमेल डोमेन s-bi.co.in का इस्तेमाल किया। अब ईडी ने इस नकली डोमने के सोर्स का पता लगाने के लिए NIXI से डोमेन रजिस्ट्रेशन की डिटेल मांगी है।  

Leave a comment