
Trump-Zelensky Clash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। लेकिन ये मुलाकात एक तीखी बहस में बदल गई। वहीं, अब इस बहस का खामियाजा यूक्रेन को भुगतना पड़ रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने यूक्रेन को दी जाने वाली मदद में धोखाधड़ी की जांच तेज करने का फैसला लिया है।
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट की मानें तो एलन मस्क और उनकी डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी पहले से ही यूक्रेन को दी जाने वाली आर्थिक और सुरक्षा मदद में संभावित समस्याओं की जांच कर रहे थे। लेकिन अब इस जांच में तेजी लाने का फैसला किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अब ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यूक्रेन को भेजे गए इतने सारे पैसों का क्या हुआ?
कैसे हुई विवाद की शुरुआत?
दरअसल, कल 28फरवरी 2025को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच कई मुद्दों को लेकर मुलाकात हुई। इस बैठक में सबसे पहले दोनों देशों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को लेकर बातचीत हुई। लेकिन यह बातचीत तनावपूर्ण हो गई। इस मामले में ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि उन्हें रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना चाहिए। जिसके लिए उन्हें एक समझौते पर हस्ताक्षर करना होगा।
इसके बाद ट्रंप ने जेलेंस्की पर अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया। जिस पर जेलेंस्की ने भी पलटवार करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के वादों पर सवाल उठाए। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बैठक को समाप्त करने रा फैसला किया। तो वहीं, इस फैसले को स्वीकार करते हुए जेलेंस्की भी व्हाइट हाउस छोड़कर चले गए।
इस विवाद के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका की जनता के समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन न्यायपूर्ण तरीके से शांति बनाए रखने के लिए काम कर रहा है। दूसरी तरफ, ट्रंप ने जेलेंस्की पर आरोप लगाया कि उन्होंने अमेरिका का अपमान किया है।
Leave a comment