
Akash-Shloka Ambani Daughter: हाल ही में अंबानी परिवार के घर खुशियों ने दस्तक दी और परिवार में नन्ही किलकारी गूंजी। मुकेश अंबानी के बहू श्लोका मेहता को कुछ दिनों पहले बेटी को जन्म दिया है। लोगों को बसब्री से इंतजार था कि परिवार अपने नए सदस्य का नाम क्या रखेगा। अब अंबानी फैमिली ने एक स्वीट मैसेज के साथ बेटी के नाम की अनाउंसमेंट कर दी है। दरअसल, आकाश और उनकी पत्नी श्लोका ने अपनी बेटी का नाम वेदा आकाश अंबानी रखा है।
फैन पेज पर किया गया शेयर
वेदा का मतलब होता है- 'बहुत खूबसूरत'। अंबानी परिवार ने एक कार्ड शेयर कर इस नाम की अनाउंसमेंट की है। इस कार्ड को अंबानी अपडेट नाम के फैन पेज पर शेयर किया गया है।कार्ड में लिखा है- ''भगवान श्रीकृष्ण ओर धीरुभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से पृथ्वी अपनी छोटी बहन वेदा आकाश अंबानी की जन्म की घोषणा करता है।'' इस कार्ड में अंबानी और मेहता परिवार के सदस्यों का नाम है।
दंपति की है दूसरी संतान
बताते चलें, श्लोका मेहता अंबानी ने 31मई को बेटी को जन्म दिया था। यह आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की दूसरी संतान है। उनका 2साल का बेटा भी है, जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है। अप्रैल के महीने में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के उद्घाटन समारोह के दौरान श्लोका अंबानी के बेबी बंप को देखकर उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में सबको पता चला था। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने मार्च 2019 में शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। शाहरुख खान, गौरी खान, पूरा बच्चन परिवार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट सहित कई सितारे इस शादी में नजर आए थे।
Leave a comment