
नई दिल्ली: आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास अपनी सेहत पर ध्यान देने का समय ही नहीं है। ऐसे में कुछ लोग स्वस्थ सेहत के लिए जूस का सेवन करते हैं। तो वहीं कई लोग अपने आपको तंदरुस्त रखने के लिए ड्राई फ्रूटस का सहारा भी लेते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे ड्राई फरुट केबारे में बताने वाले हैं। जिसके सेवन से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं।
बता दें की पिस्ता में कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं, ये ड्राई फ्रूट प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ स्वस्थ वसा का एक अच्छा स्रोत हैं। इसी के साथ पिस्ता हृदय और पाचन स्वास्थ्य में मदद करता है। इसका का इस्तेमाल कई मिठाईयों व अन्य प्रकार की खाने कि चीजों में भी किया जाता है। वहीं पिस्ता फाइबर से भरपूर होता है, जो आंत में बुरे बैक्टीरियां को नष्ट करने के लिए बेहद कारगर होता है। वहीं इसमेंपोटेशियम और विटामिन बी 6 जैसे कुछ जरूरी तत्व शामिल होते हैं। इसी के साथ आप अपने वजन को कम करने के लिए पिस्ते कासेवन कर सकते हैं, रोजाना मात्र 2 से 4 दाने पिस्ता का सेवन करने से अनेको फायदे मिलते हैं।
पिस्ता का सेवन कैसे है फायदेमंद
स्वस्थ हड्डियाँ: पिस्ता में विटामिन डी, कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इन तत्वों की उपलब्धता से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से बचाव होता है।
एनर्जी का स्त्रोत: पिस्ता में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और विटामिन बी होते हैं, जो शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं। पिस्ता एक उच्च कैलोरी वाला भोजन होता है जो ऊर्जा की आपूर्ति करता है।
मोटापा कम करने में मदद: पिस्ता वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो भोजन को पचाने में मदद करता है और भोजन की मात्रा कम करने में मदद करता है।
मन शांति: पिस्ता में मैग्नीशियम और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन होते हैं, जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।यह मानसिक स्थिति, सोते वक्त और सामान्य संतुलन में मदद करता है।
Leave a comment