किडनी से लेकर डिप्रेशन तक की कई बीमारियां होंगी दूर, जानें हाथी फल के अद्भुत फायदे

किडनी से लेकर डिप्रेशन तक की कई बीमारियां होंगी दूर, जानें हाथी फल के अद्भुत फायदे

Health Tips : सेब का सेवन तो आप सभी ने किया होगा। कश्मीरी सेब,लाल सेब,पीला सेब और भी बहुत तरह के सेब दुनियाभर में पाए जाते है। लेकिन क्या आपने कभी हाथी सेब खाया है? दरअसल हाथी सेब एक तरह का जंगली फल होता है जो कई देशों में पाया जाता है। भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, सहित अन्य देशों में भी इसकी पैदावार होती है। इसे डिलिनिया इंडिका या चल्टा के नाम से भी जाना जाता है।

इन समस्याओं में मददगार है हाथी फल

डिप्रेशन में मददगार- हाथी सेब में टैनिन सैपोनिन और स्टेरोल जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, ये सभी तत्व तनाव और स्ट्रेस को दूर करने में मददगार होते है। ये केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को नॉर्मल रखने में मदद करता है, मूड बूस्टर के तरह काम करता है, इससे याददाश्त में भी सुधार होता है, और ये डिप्रेशन के लक्षणों को भी कम करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद- हाथी फल विटामिन ए और कैरोटीनॉयड एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। ये आंखों की रौशनी के लिए बहुत ही प्रभावी है। ये पोषक तत्व ऑप्टिक टीशूज के विकास को बढ़ावा देने और देखने की क्षमता बढ़ाने के लिए लेंस और रेटिना को मजबूत करने में मदद कर सकते है। इसके अलावा इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो ग्लूकोमा, मोतियाबिंद और उम्र से संबंधित आंखों के रोग से बचाए रखने में कारगर है।

किडनी के कामकाज को बेहतर करे- हाथी सेब में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो किडनी के कामकाज को ठीक बनाने में मदद करते है। हाथी सेब का सेवन करने से शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद मिलती है। ये बॉडी को डिटॉक्स करने में काफी प्रभावी है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।

Leave a comment