
Share Market Today: गुरुवार को भारतीय अरबपति गौतम अडानी पर अमेरिका में कॉन्ट्रेक्ट लेने के लिए रिश्वत देने और धोखाधड़ी का आरोप लगने का असर भारतीय शेयर मार्केट पर साफ-साफ दिख रहा है। मार्केट के अधिकत्तर शेयरों पर लाल निशान देखने को मिल रहा है। गौतम अडानी पर आरोप लगने के बाद सबसे अधिक नुकसान अडानी ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस को होते दिख रहा है। इसके शेयर में 174.40 रूपये की गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट के साथ ही अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर रेट 697.70 रूपये पहुंच गया है।
इसके साथ ही निफ्टी और सेंसक्स में भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसक्स 600 अंक यानी 0.75%गिरकर 77,014.55 पहुचं गई है। इसके साथ ही निफ्टी भी 198.65 यानी 0.84 की गिरावट के साथ 23,319 पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि पिछले कई हफ्तों से भारतीय बाजार में लाल निशान देखने को मिल रहे थे, लेकिन हाल ही में बीते दो दिनों से शेयर बाजार की स्थिति सही हुई थी। निवेशकों को घाटे से उबरने की आस जगी थी। लेकिन अब एक बार फिर मार्केट की स्थिति देखकर निवेशकों के मन में उदासी छा गई है।
अडानी के सभी शेयर गिरे
अडानी ग्रीन एनर्जी के अलावा भी गौतम अडानी के अन्य शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। अडानी पोर्ट में 10 फिसदी की गिरावट आई है। इसके साथ ही अडानी पावर लिमिटेड में 11.68 फिसदी, अडानी टोटल गैस में 12.81 फिसदी, अडानी विल्मर में 8.85 फिसदी, अंबुजा सीमेंट के शेयरों में 10 फिसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा NDTV 12.11 फिसदी गिरावट के साथ 148.85 रुपये पर आ गया है। अडानी समूह को गुरुवार को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। माना जा रहा है कि अगले कई दिनों तक अडानी इस झटके से उबर नहीं पाएंगे। इससे पहले भी हिंडनबर्ग के द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद अडानी समूह के शेयरों काफी गिरावट देखने को मिली थी।
अडानी पर क्या लगे हैं आरोप?
दरअसल, गरुवार को गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर सहित कई अन्य लोगों पर रिश्वत देने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगे। जानकारी के अनुसार, अमेरिका में एक कॉन्ट्रेक्ट अपनी कंपनी को दिलाने के लिए अडानी ने 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने का आरोप लगा था। इसके साथ ही कर्जदाताओं और इन्वेस्टर्स को धोखे में रखकर 3 अरब डॉलर का बॉन्ड और लोन जुटाने का आरोप लगा है। इसी मामले में अडानी सहित कई लोगों और कंपनियों पर आरोप तय किया गया है। जानकारी के अनुसार, अब इस मामले में सुनवाई चलेगी।
Leave a comment