Axar Patel Wedding: शादी के बंधन में बंधे अक्षर पटेल, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हनिया?

Axar Patel-Meha Patel Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अक्षर पटेल शादी के बंधन में बंद गए हैं। उन्होंने गुजरात के वडोदरा में 26 जनवरी को अपनी मंगेतर मेहा पटेल के साथ सात फेरे लिए। हालांकि अक्षर पटेल ने अपनी शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन, फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।
वायरल तस्वीरों में दूल्हा बने अक्षर पटले परिवार के साथ कार में बारात लेकर निकले हैं। अक्षर और मेहा की मेंहदी और हल्दी की रश्मों की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं। अक्षर पटेल की शादी में कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हुए। उनकी शादी के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
कौन हैं अक्षर की दुल्हनिया?
मेहा और अक्षर ने बीते वर्ष सगाई की थी। जिसके बाद दोनों अब शादी के बंधन में बंध गए। अक्षर की पत्नी मेहा पटेल पेशे से एक न्यूट्रिशियनिस्ट हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर डाइट प्लान भी शेयर करती हैं। अक्षर पटेल और मेहा को कई बार अमेरिका सहित कई अन्य देशों में साथ में छुट्टियां बिताते देखा गया था।
अक्षर पटेल लगातार भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। अपनी गेंदबाजी के लिए चर्चा में रहने वाले अक्षर ने इस दौरान बल्लेबाजी से भी काफी प्रभावित किया। शादी के बाद अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया में धमाकेदार वापसी कर सकते हैं।
Leave a comment