Ajmer Crime: शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, बहन ने जीजा पर लगाए गंभीर आरोप

Ajmer Crime: शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, बहन ने जीजा पर लगाए गंभीर आरोप

Ajmer Crime: राजस्थान के अजमेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी के कुछ ही घंटों के बाद दुल्हन ने अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर में एक महिला ने शादी के अगले दिन अपनी जान दे दी। न्यूज एजेंसी के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जयपुर की रहने वाली कोमल शर्मा जिसकी उम्र 32 साल थी उसने रविवार को अजमेर के रौनक बंसल से शादी की थी। आत्महत्या की ये घटना बीके कौल नगर में गोकुलधाम अपार्टमेंट में हुई।

दोनों की हुई थी इंटरकास्ट मैरिज

रिपोर्ट के अनुसार, रौनक और कोमल की इंटरकास्ट मैरिज हुई थी और रौनक का साड़ियों का कारोबार है। जानकारी के अनुसार, शादी वाले दिन सुबह चार बजे दोनों के फेरे हुए थे और सात बजे विदाई के बाद कोमल अपने ससुराल पहुंची। जब नई दुल्हन की रस्में चल रही थीं तो कोमल को घबराहट होने लगी। जिसके बाद कोमल ने अपने पति से कुर्सी लाने के लिए कहा। जैसे ही पति कुर्सी लाने के लिए दूसरी तरफ गया कोमल ने छत से नीचे छलांग लगा दी। जिसके बाद रौनक दौड़ता हुआ नीचे पहुंचा और आनन फानन में कोमल को अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बहन ने जीजा पर लगाए गंभीर आरोप

कोमल के जान देने के बाद उसकी बहन सोनाली ने अपने जीजा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लड़का झूठा है और वो नशेड़ी है। फेरे के वक्त भी उसने नशे में उसकी बहन से लड़ाई कर ली थी। वहीं इस मामले को लेकर एसपी रुद्र प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है, परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।  इसके साथ ही डीएसपी ने बताया कि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस को अभी तक महिला के परिवार से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

Leave a comment