AJAB-GAJAB: दुनिया का इकलौता देश जहां अपनी मर्जी से नहीं देख सकते हैं टीवी

AJAB-GAJAB: दुनिया का इकलौता देश जहां अपनी मर्जी से नहीं देख सकते हैं टीवी

AJAB-GAJAB: दुनियाभर में कई ऐसी अजीबोगरीब जगहें हैं जिनके बारे में जानकर हैरान होती है। लेकिन दुनिया में एक देश में कई तरह के अजीबगरीब नियम हैं। इन नियमों के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। यहां पर कोई अपनी मर्जी से टीवी तक नहीं देख सकता है। इस देश में तीन से चार टीवी चैनल हैं, लेकिन उन पर दुनिया की कोई नहीं दिखाई जाती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस देश में एक प्रतिशत से कम लोगों के पास ही इंटरनेट है।

दरअसल उत्तर कोरिया में एक अजीबोगरीब नियम की चर्चा ज्यादा होती है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस देश में कोई भी बाहरी न्यूज चैनल नहीं देख सकता है। इसकी वजह से यहां के लोगों को दुनिया की अधिक जानकारी नहीं होती है। उत्तर कोरिया में मीडिया पर सरकार का पूरी तरह से नियंत्रण है। सरकार जो चाहती है सिर्फ वही टीवी पर दिखाया जा सकता है। यहां पर सिर्फ तीन या चार चैनल हैं जिन पर सिर्फ उत्तरी कोरिया और नेता किम जोंग उन का गुणगाना किया जाता है। रेडियो पर भी इसी तरह के प्रोग्राम सुनने को मिलते हैं।

उत्तर कोरिया में अगर कोई विदेश चैनल देखते या सुनते पकड़ा जाता है, तो उसे कड़ी सजा दी जाती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उसे जेल भी हो सकती है। जिन रेडियो चैनलों से सरकार नाराज होती है, तो उनको बंद कर किया जाता है। वहां के चैनलों पर उत्तर कोरिया की खराब अर्थव्यवस्था और अकाल के बारे में खबरें दिखाने पर रोक है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के लोगों के लिए एक आशा चीन सीमा पर बसे कुछ गांव हैं, क्योंकि यहां पर दक्षिण कोरिया के टीवी चैनल आते हैं। यहां पर फिल्मों का प्रसारण होता है।

Leave a comment