
ऐश्वर्या राय बच्चन का एक फोटोशूट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है।
अपने खूबसूरती से करोड़ो दिलों में राज करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपने फोटोशूट से काफी सुर्खियां बटौर रही है। दरअसल ऐश्वर्या राय बच्चन ने पीकॉक मैगजीन के लिए एक फोटोशूट करवाया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। अपने इस फोटोशूट में ऐश्वर्या बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
पीकॉक मैगजीन के लिए करवाए गए इस फोटोशूट की तस्वीरें उनके कई फैन पेज पर दिख रही हैं और लाखों लोग इन्हें पसंद भी कर रहे हैं। ऐश्वर्या ने इस शूट में डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी शेन पीकॉक के बनाए ऑउटफिट्स पहने हैं। ऐश्वर्या ने न्यूड मेकअप और सटल लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया है। यह खूबसूरत तस्वीर न्यूयॉर्क की थी। ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या डायरेक्टर मणिरत्नम की अगली फिल्म पोंनियिन सेल्वन में नजर आने वाली हैं और अभी तक फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है।

Leave a comment