
Agniveer Jawan Arrested For Gold Cash Loot: भारत में इन दिनों अग्निवीरों को लेकर खूब चर्चा चल रही है। इस बीच अग्निवीर को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश से एक अग्निवीर जवान को पुलिस ने लूट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अग्निवीर जवान पर 50 लाख रुपए और गहने लूटने का आरोप लगा है। हालांकि, पुलिस ने लूट में शामिल अग्निवीर जवान और पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, लूट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके मदद से पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह लूट उसने अपने जीजा के द्वारा लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए अंजाम दिया था। दिलचस्प बात यह रही कि लूट में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को सेना की मदद लेनी पड़ी।
क्या था पूरा मामला?
मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। 13 अगस्त को अग्निवीर जवान मोहित सिंह बघेल ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर 50 लाख रुपए कैश और गहने की लूट की है। जानकारी के अनुसार, अग्निवीर जवान और उसके सभी साथियों ने एक साथ जूलरी दुकान में जाकर बंदूक के नोंक पर इस लूट को अंजाम दी। हालांकि, ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस के मुताबिक, मोहित और अकाश राय नाम के आरोपी ने लूट से एक रात पहले दुकान की रेकी भी की थी। जब वो लूट के दुकान में घुसे तब उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। घूसते ही उन्होंने दूकानदार पर बंदूक तान दी और दूकान में मौजूद सारा समान और गल्ले में रखे कैश को लूट कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, अग्निवीर जवान मोहित मूल रुप से पंजाब के पठानकोट का रहने वाला है। वो अपनी दीदी-जीजा से मिलने भोपाल आया था। मोहित के जीजा ने हाउस लोन लिया था। इसे चुकाने के लिए ही उसने इस लूट की प्लानिंग की थी। जीजा का लोन चूकाने के बाद जो भी पैसा बचता, उससे वो मौज-मस्ती करने वाला था।
पकड़ने के लिए लेनी पड़ी सेना की मदद
अग्निवीर जवान मोहित और उनके दोस्तों को पकड़ने में भोपाल पुलिस का पसीना निकल गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी में कई टीमें बनाईं। साथ ही 20 कीलोमीटर के रेंज से करीब 400 सीसीटीवी फुटेज के खंगाला गया। आरोपी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया। अंत में पुलिस ने सेना से मदद मांगी। पुलिस ने भारतीय सेना से मोहित से जुड़ी सभी जानकारियां मांगी। फिर जाकर सभी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने बताया कि उन्हीं 6 अरोपी में से एक ने अग्निवीर जवान को पिस्तौल दिया था।
Leave a comment