
Nora Fatehi: नोरा फतेही मनोरंजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। उन्होंने अपने डांस और गानों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है। और नोरा फतेही प्रोडक्शन में अपना हाथ आजमा रही हैं। दरअसल, नोरा इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो के साथ प्रोड्यूसर बन गई है।
नोरा ने दी जानकारी
नोरा फतेही का शानदार डांस और अदाएं फैंस को दीवाना बना देती हैं। अब वह एक इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो का निर्माण कर रही है। नोरा फतेही ने इस बात की जानकारी देते हुए खुशी जताई है। उन्होंने इस बारे में कहा,"मेरे करियर के नए वर्ष में सेक्सी इन माई ड्रेस बतौर गायक मेरा पहला सोलो एल्बम रिलीज हो रहा है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यह एक इंटरनेशनल ट्रैक है। इसे शूट करने में मुझे काफी मजा आया और मैंने इसका निर्माण भी किया है। वहीं, डांसर्स ने भी काफी अच्छा परफॉर्म किया है। मैं इसे लेकर काफी खुश हूं। मैं इस बात को लेकर बहुत खुश हूं कि मैंने विपरीत परिस्थितियों के बीच इसे बना दिया है। मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि आप लोग भी इस गाने पर डांस करेंगे और इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करेंगे।"
सोलो म्यूजिक वीडियो बनाना नहीं था आसान
नोरा फतेही ने अपनी वीडियो के बारे में बताते हुए जानकारी दी है कि सोलो म्यूजिक वीडियो बनाना उनके लिए सरल नहीं था, उन्हें म्यूजिक, कंपोजिशन, वीडियो प्रोडक्शन जैसे टेक्निकल जॉब को भी समझना पड़ा है। एक्ट्रेस इसे लेकर भी काफी मेहनत करती नजर आई। इस गाने का निर्देशन मोरक्कन डायरेक्टर अब्दुल राफिया अल अब्दुई ने किया है। इसका कोरियोग्राफर अजीत देव ने किया है। नोरा फतेही भारत के अलावा मोरक्को में भी काफी ज्यादा फेमस है।
Leave a comment