Search KhabarFast

Press ESC to close

काबुल में एक साथ हुए कई विस्फोट, सोशल मीडिया हैंडल्स पर दी गई जानकारी

काबुल में एक साथ हुए कई विस्फोट, सोशल मीडिया हैंडल्स पर दी गई जानकारी

Kabul Blast: अफगानिस्तान के काबुल में एक साथ कई विस्फोटों और गोलीबारी की आवाज सुनी दी। मीडिया के अनुसार, गुरुवार देर रात धमाकों की आवाज सुनाई दी। हालांकि, अभी तक किसी की जान जाने या घायल होने की खबर नहीं आई है। सोशल मीडिया पोस्ट्स में अज्ञात विमानों द्वारा संभावित हवाई हमलों की बात कही गई है। कुछ पोस्ट में इन हमलों के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, अंतरिम तालिबान प्रशासन के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि धमाकों की जांच शुरू कर दी गई है।

काबुल में ये धमाके उस समय हुए जब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री नई दिल्ली के साथ आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बातचीत के लिए पहुंचे हैं। 2021 में सत्ता पर कब्जा करने के बाद से ये तालिबान के किसी नेता की पहली भारत यात्रा है।

पाकिस्तान पर हो रहा शक

इन धमाकों के पीछे पाकिस्तान की भूमिका का दावा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि सीमा विवाद के कारण तालिबान और पाक सरकार के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं। हाल ही में बॉर्डर पर तालिबान और पाक सेना के बीच झड़प हुई थी। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार, 9 अक्टूबर को दावा किया कि अफगानिस्तान के अंतरिम प्रशासन ने कई आतंकवादी समूहों के समूह, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादियों को अपनी सीमा से दूर रखने के लिए इस्लामाबाद से फंड की मांग की थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IMD Weather Forecast: अगले 7 दिन मौसम रहेगा बदला-बदला, दिल्ली-UP-हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई हिस्सों में आने वाले दिनों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन तक मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहेगा, जिससे कई इलाकों में तेज हवाएं और बारिश देखने को मिल सकती हैं।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, UP-हरियाणा में भी बदलेगा मौसम; जानें आज का वेदर अपडेट

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली, NCR और कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

Aaj Ka Mausam: हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश में होगा सक्रिय मौसमी बदलाव, कई जिलों में आंधी और बारिश संभव

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में आए ताजा WD का असर और अधिक गहरा होता हुआ दिखाई देगा। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मध्य व ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होगी

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast