एशिया के सबसे बड़े एयर शो में दिखी खतरनाक ड्रोन की झलक, दुश्मनों का करेगी काम तमाम

एशिया के सबसे बड़े एयर शो में दिखी खतरनाक ड्रोन की झलक, दुश्मनों का करेगी काम तमाम

Aero India 2025: एशिया के सबसे बड़े एयर इंडिया शो 2025 का आगाज हो चुका है। इस शो में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने CATS क्लास के ड्रोन को पेश किया। CATS का पूरा नाम कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम है। इसकी खासियत है कि ये ड्रोन दुश्मनों की निगरानी और जासूसी के लिए सक्षम हैं। इस ड्रोन की रेंज 100 से 170km हैं। जो अगले एक-दो साल में तैयार हो जाएंगा।

CATS के 4 वैरिएंट्स

आने वाले समय में CATS क्लास के ड्रोन का इस्तेमाल पर भारतीय वायुसेना और नौसेना करेंगे। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की मानें तो CATS के चार वैरिएंट्स बनाए जाएंगे। पहला वैरिएंट्स कैट्स वारियर, दूसरा वैरिएंट्स कैट्स हंटर हैं। वहीं, तीसरा वैरिएंट्स कैट्स अल्फा और चौथा वैरिएंट्स का नाम कैट्स इन्फिनिटी हैं।

कैट्स वारियर की खासियत

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बताया कि कैट्स वारियर ड्रोन में PTAE-7 ट्विन टर्बोजेट इंजन का इस्तेमाल किया गया हैं। इसकी रेंज 150km है। ये ड्रोन दुश्मनों की निगरानी और जासूसी के लिए सक्षम हैं।

क्या हैं कैट्स हंटर?

HAL ने बताया कि हैं कैट्स हंटर ड्रोन में PTAE-7 इंजन लगा है। जिसका वजन 600kg है। इस ड्रोन को मिसाइल की तरह डिजाइन किया गया है। इसके अलावा भारतीय वायुसेना इस ड्रोन को अपने फाइटर जेट्स मिराज-2000, जगुआर या सुखोई सू-30एमकेआई में भी लगा सकते हैं। ये ड्रोन 250kg वजन का हथियार भी उठा सकता है। इसकी रेंज 200 से 300km है। .

क्या हैं कैट्स अल्फा?

कैट्स अल्फा करीब 2 मीटर लंबी है। जिसका वजन 25kg है। ये ड्रोन 5 से 8kg हथियार का वजन उठा सकता है। इस ड्रोन को स्वार्म अटैक के लिए बनाया गया है। यह ड्रोन ग्लाइड करते हुए 100km की रेंज तक जा सकता है। .

कैट्स इन्फिनिटी की खासियत

कैट्स इन्फिनिटी ड्रोन पर न्यूस्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी काम कर रही है। ये ड्रोन लगातार तीन महीने तक उड़ सकता है। इसका वजन 500kg हैं। ये ड्रोन का काम दुश्मनों की निगरानी और जासूसी करना होगा। इसके अलावा आने वाले समय में इस ड्रोन को हमला करने के लिए भी तैयार कर सकते हैं।

बेंगलुरु में एयर इंडिया शो

कर्नाटक के बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन से एयर इंडिया शो 2025 का आगाज हो चुका है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी से हो चुकी है। 14 फरवरी को इस शो का आखिरी दिन होगा। ये शो लड़ाकू विमानों के उड़ानों में दिलचस्पी रखने वालों के लिए खास है। इस शो में दर्शकों को शानदार हवाई प्रदर्शन देखने को मिलेंगे।  

Leave a comment