Aashiqui 3 को लेकर आदित्य रॉय कपूर ने दिया रिएक्शन, कहा- मैं भूत बन कर लौटूंगा

Aashiqui 3 को लेकर आदित्य रॉय कपूर ने दिया रिएक्शन, कहा- मैं भूत बन कर लौटूंगा

Aashiqui 3: मूवी आशिकी 2 की अपार सफलता के बाद मूवी के मेकर्स अब आशिकी 3 लेकर आ रहे हैं। हाल ही में मूवी के लीड एक्टर के तौर पर अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम फाइनल कर दिया गया। वहीं अब अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने इस पर रिएक्ट किया है। दरअसल फिल्म मेकर करण जौहर के सेलिब्रिटी चैट रियलिटी शो कॉफी विद करण में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर एक साथ पहुंचे। दोनों ने होस्ट करण जौहर के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान शौ के होस्ट दौरान करण जौहर ने आदित्य रॉय कपूर से आशिकी 3 को लेकर भी सवाल किया। दरअसल अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने आशिकी 2 में लीड रोल प्ले किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी और बॉक्स ऑफिस पर जमकर छप्परफाड़ कमाई की थी।

कार्तिक आर्यन की आशिकी में एंट्री

आशिकी 2 की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब आशिकी 3 लेकर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म के लीड एक्टर के तौर पर कार्तिक आर्यन का नाम फाइनल कर दिया गया। फिल्म मेकर करण जौहर ने आदित्य रॉय कपूर से मूवी को लेकर उनकी राय जाननी चाही।करण जौहर ने अभिनेता आदित्य रॉय कपूर से पूछा कि आशिकी 3 में किसी और को लिए जाने पर उनको कैसा लग रहा है। करण ने सवाल किया, "मैं पूछना चाहता हूं कि कैसा लगता है, जब कोई और आपकी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाता है।"

कार्तिक आर्यन को लेकर क्या दिया जबाब?

करण जौहर को अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने सवाल का जवाब देते हुए बताया कि उनको लगता है कि इस मूवी के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन बेस्ट हैं। अभिनेता ने बताया कि , "मूवी  में मेरे होने की कोई संभावना नहीं थी, क्योंकि मूवी का  दूसरे पार्ट में मेरा किरदार मर जाता है, जहां से वो वापस नहीं आ सकता।"

अभिनेता अर्जुन कपूर ने उड़ाया मजाक

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने बीच में रोकते हुए आदित्य रॉय कपूर की सीरीज द नाइट मैनेजर का जिक्र करते हुए बताया, "इसके बाद वो नाइट मैनेजर बन गया।"

भूत बनकर लौटेंगे आदित्य रॉय कपूर

आदित्य रॉय कपूर ने बात जारी रखते हुए आगे बताया, "मुझे ऐसा लगता है कि ये बहुत अच्छा है। मैं मर गया हूं। अब मैं कहाँ वापस आऊँगा? क्या मेरी आत्मा वापस आ जाएगी।” फिल्म मेकर करण जौहर ने मजाक करते हुए बताया, "वो कार्तिक आर्यन को परेशान करेगा।" जिस पर आदित्य ने जवाब दिया, "हां, वो कार्तिक आर्यन के ऊपर मंडरा रहा है। वो विलेन है।" 

Leave a comment