AAJ KA MAUSAM: उत्तर भारत में मौसम हुआ सुहावना, दिल्ली-हरियाणा में तेज हवा, तो यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट

AAJ KA MAUSAM: उत्तर भारत में मौसम हुआ सुहावना, दिल्ली-हरियाणा में तेज हवा, तो यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: पूरे भारत में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। एक तरफ जहां लोगों गर्मी से राहत में मिली है। वहीं दूसरी तरफ बदलते मौसम के कारण लोग बीमार पड़ रहे है। मौसम का बदलना पश्चिमी विक्षोभ का कारण मना जा रहा है। इसी के साथ मौसम विभाग ने कहीं तेज बारिश, तो कहीं हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।     

मौसम विभाग के अनुसार, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 16 अप्रैल और 17 अप्रैल को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ

IMDके अनुसार, उत्तर भारत में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसकी वजह से 13 से 15 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश, बिहार पंजाब और हरियाणा में बारिश होने का संभावना जताई गई है। इसके साथ ही राजस्थान में 12 से 15 अप्रैल तक बारिश हो सकती है।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली के औसतन अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम 39 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

Leave a comment