Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 22 August 2026: दिल्ली-हरियाणा समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से चलेगी हवा; IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam 22 August 2026: दिल्ली-हरियाणा समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से चलेगी हवा; IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam 22 August 2026: पूरे देश में मानसून के कहर के बीच मौसम विभाग ने 22 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है जिसकी वजह से आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो सकता है। साथ ही पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी भारत के राज्यों बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

22 अगस्त को मौसम विभाग ने देश के 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। इनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और असम शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में भारी बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में आज यानी 22 अगस्त को शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश के नोएडा, अलीगढ़, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, सोनभद्र, कौशांबी, मिर्जापुर, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बिजनौर, बदायूं, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, देवरिया और गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आज यानी 22 अगस्त को मौसम बिगड़ने की संभावना है। उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, पिथौरागढ़, हरिद्वार, ऋषिकेश, चंपावत, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि देहरादून में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, ऊना, सिरमौर, सोलन, मंडी, किन्नौर, बिलासपुर और चंबा में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है और हवाओं की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, डोडा, कठुआ, जम्मू, राजौरी, रामबन, किश्तवाड़ और अनंतनाग में तेज बारिश और 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News:राहुल गांधी के धरने के बाद पैलेट गन मामले में FIR दर्ज, साहिल लोचब को दी गई शिकायत की कॉपी

Delhi News:कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार यानी 21 अगस्त को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। जहां उन्होंने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर वह डीसीपी कार्यालय पहुंचे। वहां राहुल गांधी धरने पर बैठ गए और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली सुबह-सुबह बरसे बादल, मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से राहत

Delhi Weather Update: शनिवार की सुबह राजधानी दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया। कुछ इलाकों में बारिश की वजह से दिल्ली की जनता को उसम भरी गर्मी से राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, और तापमान 25°C से 36°C के बीच रहने का अनुमान है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast