Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 19 October 2026: 14 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम!

Aaj Ka Mausam 19 October 2026: 14 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम!

Aaj Ka Mausam 18 October 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। लोगों को सबह-शाम को ठंड का एहसास होने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने 19 अक्टूबर के लिए 14 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 अक्टूबर को देश के 14 राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका है। इस दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में बारिश के साथ तेज आंधी चल सकती है और हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली में 19 अक्टूबर को बारिश के साथ मध्यम रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तापमान की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम पारा 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर, मथुरा, बुलंदशहर और आगरा में बारिश के साथ आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ में 19 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बिहार में 19 अक्टूबर को मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्णिया, भोजपुर, दरभंगा, गया, समस्तीपुर, किशनगंज, मुंगेर, बेगूसराय और मधुबनी में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी चलने के साथ हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: पटना में दशहरा उत्सव के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, PACS अध्यक्ष की मौत, ब्लॉक प्रमुख के पति गंभीर

Bihar News: बिहार के पटना जिले में दशहरा उत्सव के दौरान गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने स्थानीय नेताओं पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में प्राथमिक कृषि ऋण समिति (PACS) के अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू की मौत हो गई, जबकि मनेर ब्लॉक प्रमुख के पति पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कई चुनावों से चली आ रही पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।

Haryana News: फिल्म निर्माता अमित जानी को हमले का डर, सफेद कार में पीछा करने और हथियार दिखाने का आरोप

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी ने कुछ लोगों पर पीछा करने और हथियार दिखाकर उनकी गाड़ी रुकवाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित अमित जानी पुलिस की मदद लेने के लिए कुंडली थाने पहुंचे। उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मामला नेशनल हाईवे 352ए पर देवडू गांव के सामने का बताया जा रहा है। पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast