
Firing In Mundka Delhi: राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने 6 राउंड फायरिंग की। इसके बाद आरोप फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अमित के तौर पर हुई है। वह हाल ही में तिहाड़ से बाहर आया था। वह लूट के एक मामले में जेल में बंद था। पुलिस गैंगवार या निजी दुश्मनी के एंगल से जांच कर रही है। हत्या क्यों और किस इरादे से की गई है, इसके बारे में पुलिस अधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस अधिकारी व क्राइम टीम छानबीन में जुटी थी। अमित मुंडका का रहने वाला था।
बदमाशों ने शख्स पर करीब 6राउंड फायर किए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार भी हो गए। मृतक की पहचान अमित नाम के शख्स के तौर पर हुई है। अमित लूट के मामले में तिहाड़ जेल में बंद था और अभी हाल ही में जेल से बाहर आया था। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि ये गैंगवार है या निजी दुश्मनी है।
वेलकम इलाके में भी फायरिंग हुई थी
हालही में खबर सामने आई थी कि दिल्ली के वेलकम इलाके में भी बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और एक अन्य घायल है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद 3नाबालिग बदमाश अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। बदमाशों के हमले में जिस शख्स की मौत हुई, उसकी पहचान नदीम के रूप में हुई है। वहीं शहनवाज नाम का एक अन्य शख्स घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, इन्ही बदमाशों ने एक अन्य घटना को भी अंजाम दिया। इन बदमाशों ने ज्योतिनगर इलाके में स्थित न्यू करदमपुरी की गली नंबर 5 में हवा में फायरिंग की और मौके से भाग गए। घटनास्थल से 7 खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों नाबालिग बदमाशों को पकड़ लिया है।
Leave a comment