
Crime News: उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां पर बीते 24 महीनों में नौ महिलाओं खाक कत्ल कर दिया गया है और इन सभी की हत्याओं का पैटर्न एक ही है। ऐसे में पुलिस इस मामले में सीरियल किलर के होने का अंदाजा लगा रहे हैं। दो थाना क्षेत्रों में 25 किलोमीटर के दायरे में हुए इन कत्लों ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। आमतौर पर इन हत्याओं का पैटर्न ये रहा है कि सभी महिलाओं को खेत या उसके आस पास तो दोपहर के समय में मारा गया है। इसके अलावा इन महिलाओं की उम्र 45 से 55 के बीच में रही है।
बता दें कि इन सभी कत्लों में एक बात समान थी। इन हत्याओं में महिलाओं के कपड़े अस्त-व्यस्त पाए गए थे। लेकिन किसी भी केस में यौन उत्पीड़न का मामला सामने नहीं आया है। इस मामले में यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार का कहना है कि हमारी टीम बीते 6 महीनों से जांच में जुटी है। हम इन मामलों में सीरियल किलर के ऐंगल को भी इनकार नहीं कर सकते है। ऐसे इसलिए कहा गया है क्योंकि इन सभी हत्याओं का तरीका एक ही है। फिलहाल इस मामले में तीन लोगों के स्केच को जारी किया गया है।
जून में शुरू हुआ था हत्याओं का सिलसिला
गौरतलब है कि इन सभी हत्याओं का सिलसिल बीते साल जून में शुरू हुआ था। इसके बाद आखिरी कत्ल 3 जुलाई को किया गया है, जब 45 साल के एक महिला का शव वहां के ही ग्रामीण इलाके में पाया गया था। नवंबर तक ऐसी 8 हत्याओं को अनजाम दे दिया गया है। इसके बाद 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था लेकिन उनके जेल में होने के बावजूद हत्याओं का सिलसिला जारी है। फिलहाल पुलिस के द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।
Leave a comment