
SONIPAT: कामयाब होने के लिए उम्र मायने नहीं रखती है और ये साबित करके दिखा दिया है सोनीपत की रहने वाली मार्टिन ने। मात्र 8 साल की मार्टिन ने 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कर राज्य का नाम ऊंचा कर दिया है। इतना ही नहीं मार्टिन ने विश्व स्तर पर रिकॉर्ड बनाकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। बता दें, मार्टिन अब तक 8 विश्व रिकॉर्ड और 3 एशिया रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका है।
बता दें कि मार्टिन सोनीपत के सेक्टर 23 में रहने वाले मार्टिन केवन 8 साल की है और 8 साल की उम्र में 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हुए हैं। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के समय,मार्टिन ने अपने पिता की सहायता से किक बॉक्सिंग के गुर सीखे और खूब प्रैक्टिस की। जिसका नतीजे आपके सामने है। मार्टिन को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद लंदन के पार्लियामेंट में सम्मानित भी किया गया था।
मार्टिन से पहले पंचिंग बेड पर 3 मिनट में 918 पंच करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रूस के 28 वर्षीय पावेल के नाम था, लेकिन कुल 8 साल की उम्र में ही मार्टिन ने 3 मिनट में 1105 पंच मार कर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।
Leave a comment