नीरजा ने छुआ 50 करोड़ का आंकड़ा

नीरजा ने छुआ 50 करोड़ का आंकड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्म नीरजा को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। यही कारण है कि समय के साथ फिल्म की कमाई बढ़ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक सोनम कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में पचास करोड़ रुपए का आंकडा पार कर लिया है। फिल्मों के जानकार तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने दूसरे सप्ताह में 52.24 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 

आदर्श ने लिखा फिल्म ने दूसरे सप्ताह में भी मंडे टेस्ट पास किया। शुक्रवार को 3.15 करोड़, शनिवार को 5 करोड़ रुपए, रविवार को 6.65 करोड़ रुपए, सोमवार को 2.12 करोड़ रुपए की कमाई की। नीरजा को देश के कुछ राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। सबसे पहले महाराष्ट्र में इसे टैक्स फ्री किया गया। इसके बाद गुजरात और हाल ही में छत्तीसगढ़ में भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया। नीरजा कहानी है एक फ्लाइट अटैंडेंट नीरजा भनोट की, जिसने प्लेन के हाईजैक हो जाने पर अपनी जान गंवाकर भी यात्रियों की जान बचाई थी।

 

Leave a comment