
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मराठी फिल्म बनाने जा रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले मराठी फिल्म बनाने जा रही है। फिल्म का नाम वेंटीलेटर रखा गया है, जिसका निर्देशन राजेश मापुस्कर करेंगे। प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर यह फिल्म बनाने की पुष्टि की है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की। फोटो में भगवान गणेश के फोटो-फ्रेम के सामने स्क्रिप्ट रखी हुई है। प्रियंका ने लिखा, फिल्म वेंटीलेटर की शुरुआत पर बधाई हो। हमारी पहली मराठी फिल्म। गणपति बप्पा मोरया।

Leave a comment