युवा अभिनेत्रियों के साथ काम ना करने का बिग बी को है अफसोस

युवा अभिनेत्रियों के साथ काम ना करने का बिग बी को है अफसोस

बॉलीवुड के अभिनेता अमिताभ बच्चन बॉलीवुड की युवा अभिनेत्रियों के साथ फिल्म नही कर पाते है इस बात का उन्हें मलाल है। अमिताभ बच्चन ने एक बार ऐसा करने की कोशिश की थी। उन्होंने निशब्द फिल्म युवा अभिनेत्री के साथ बनाई थी पर उनकी यह फिल्म नही चली यह पूरी तरह से असफल रही है। दर्शको को यह बिलकुल भी पसंद नही है कि 60 वर्ष का व्यक्ति किसी 18 वर्ष की लड़की के साथ प्रेमलीला करे। अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वे उनकी किसी भी फिल्म में किसी युवा अभिनेत्री के साथ काम नही करेंगे। अमिताभ बच्चन ने ये भी कहा है कि उन्हें इस बात का अफ़सोस है कि वे इनके साथ काम नही कर सकते है। उन्होंने कहा है कि काश यह सभी अभिनेत्रियां तब उनके साथ काम करती जब वे फिल्म में लिड रोल में रहते थे पर अब वह समय चला गया है। अमिताभ बच्चन के साथ निशब्द फिल्म में अभिनेत्री जिया खान ने काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल ने किया था। अमिताभ और जिया फिल्म में रोमांटिक भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को बहुत बुराई भी सुननी पड़ी है। 

Leave a comment