अब विनोद खन्ना के बेटे साक्षी को भी भंसाली लॉन्च करेंगे

अब विनोद खन्ना के बेटे साक्षी को भी भंसाली लॉन्च करेंगे

अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म बाजीराव मस्तानी की सफलता का आनंद ले रहे फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे साक्षी को लॉन्च करने जा रहे है। खन्ना के बेटे राहुल ने फिल्मों में काम किया है, उनके दूसरे बेटे अक्षय ने बॉर्डर, दिल चाहता है, हलचल, ताल सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। अब उनके तीसरे बेटे साक्षी, भंसाली के साथ काम करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन जाने माने निर्देशक मुकेश छाबडा करेंगे। सूत्रों ने बताया, साक्षी (खन्ना) के साथ एक फिल्म बनायी जा रही है जिसका निर्माण संजय लीला भंसाली कर रहे है। इससे पहले भंसाली ने सोनम कपूर (अनिल कपूर की बेटी) और रणबीर कपूर (ऋषि कपूर का बेटा) को लेकर 2007 में सांवरिया का निर्देशन किया था।

वहीं जल्दक ही फिल्मेकार करण जौहर शाहरुख खान के बेट आर्यन को लॉन्चे करनेवाले है। वहीं इसी साल आदित्यल पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को सलमान खान ने लॉन्चल किया था। दोनों ने सलमान खान प्रोडक्शनन की फिल्मी हीरो से बॉलीवुड में डेब्यूप किया था। 

 

Leave a comment