
सलमान खान को गायक आयुष्मान खुराना ने जन्मदिन की बधाई उन्ही के अंदाज में दी है। आयुष्मान ने सलमान के 50वें जन्मदिन पर अपनी शर्ट उतार कर जन्मदिन की बधाई दी है। आयुष्मान ने एक डब्समैश वीडियो भी बनाया है। यह वीडियो साजन फिल्म का है। साजन फिल्म 1991 में प्रदर्शित की गई थी। इस वीडियो के जरिये उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। साजन फिल्म में माधुरी दीक्षित, सलमान खान और संजय दत्त ने काम किया था। इस वीडियो में आयुष्मान बिना शर्ट के दिखाई दे रहे है। आयुष्मान ने टोपी लगा के रखी है। इसमें आयुष्मान ने तुमसे मिलने की तमन्ना है संवाद की कॉपी की है। आयुष्मान ने अपने इस डब्समैश वीडियो का शीर्षक हैप्पी बर्थडे सलमान सर रखा है।

Leave a comment