जानिए आखिरकार, कल्पना चावला पर बन रही बायोपिक पर बोली प्रियंका

जानिए आखिरकार, कल्पना चावला पर बन रही बायोपिक पर बोली प्रियंका

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला पर बन रही फिल्म के लिए उनसे संपर्क किए जाने की अटकलों को लेकर चुप्पी साध रखी है। कल्पना चावला पर बन रही फिल्म का हिस्सा होने के संबंध में सवाल करने पर प्रियंका ने कहा कि मुझे कई फिल्मों की पेशकश हुई है, मैं पुष्टि नहीं कर सकती कि कौन सी कर रही हूं। कुछ बहुत अच्छी स्क्रप्टि हैं। मेरे पास बहुत सारे विकल्प है, लेकिन समय नहीं है। उन्होंने कहा, छह फिल्में है। भारत और अमेरिका के बीच, मैं सिर्फ दो फिल्में कर सकती हूं। मुक्षे नहीं पता कि अंत में किसका चुनाव करूंगी। तय करना बहुत मुश्किल है।

कल्पना ने पहली बार मिशन विशेषज्ञ और प्राथमिक रोबोटिक आर्म ऑपरेटर के रूप में 1997 में कोलंबिया अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी। 2003 में छह अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरिक्ष यान हादसे में कल्पना की भी मौत हो गई थी। प्रियंका ने इससे पहले मुक्केबाज मेरी कॉम के जीवन पर बनी फिल्म में काम किया था और दर्शकों ने उसे खूब पसंद किया था।

Leave a comment