अनिल कपूरा का आज है जन्मदिन

अनिल कपूरा का आज है जन्मदिन

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 24 दिसंबर को  अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिंदी फिल्म जगत में अनिल कपूर का नाम उन गिने चुने अभिनेताओं में शुमार किया जाता है जिन्होंने लगभग तीन दशक से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में आज भी एक खास मुकाम बना रखा है।

अनिल ने रात 12 बजे ही अपना जन्मदिन मानाया, इस दौरान की कुछ तस्वीरें इंसटाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें करीना कपूर, सलमान खान, अर्जुन कपूर जैसे सितारे दिखें। अनिल कपूर को अब तक चार बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनके साथ ही 2000 में उन्हें फिल्म 'पुकार' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। अनिल कपूर ने तीन दश्क लंबे सिनेमा करियर में लगभग 125 फिल्मों में काम कर चुके है। 2013 में अनिल कपूर ने सीरियल 24 के जरिये छोटे पर्दे का भी रुख किया। अनिल कपूर की इस वर्ष वेलकम बैक और दिल धड़कने दो जैसी कामयाब फिल्में प्रदर्शित हुई है।

 

Leave a comment