
बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको की शूटिंग पूरी कर देश वापस लौट रही है। अब उनकी सबसे पहली उत्सुकता अपनी फिल्म बाजीराव-मस्तानी को देखने की है। अपनी इस बेताबी को पीसी ने खुद ट्वीट कर बताई। प्रियंका ने विदेशी टेलीविजन शो क्वांटिको की इस साल की शूटिंग पूरी कर ली है। वह अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी को देखने के लिए बेताब है। प्रियंका ने ट्वीट किया, क्वांटिको 2015 की शूटिंग पूरी हुई। यह लगभग मेरी दिनचर्या का हिस्सा बन गया था। अब मैं अपने देश लौटने के लिए बेताब हूं और वहां पहुंचकर मैं बाजीराव मस्तानी देखूंगी।
प्रियंका क्वांटिको में एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरिस की भूमिका निभाई है। स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित होने वाले शो फिलहाल एक अंतराल पर चला गया है। यह अगले साल की शुरुआत में दोबारा दिखाई देगा। प्रियंका ने लिखा, मुझसे पहले पूरी दुनिया ने बाजीराव मस्तानी देख ली है और ऐसा पहली बार हुआ है।

Leave a comment