
जी हां, ऐसा ही हुआ है। फिल्म बाजीराव मस्तानी की रिलीज के तुरंत बाद ऐसा हुआ। रनवीर सिंह ने आखिरकार अपने पेशवा वाले लुक से छटकारा पा लिया। उन्होंने अपनी मूंछें हटा दी हैं और उनकी मूंछों को काटने वाला कोई और नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण है। रनवीर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा है, ये अभी हुआ। वीडियो में रणवीर की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण रनवीर की मूंछों को काटती दिख रहीं है। इस दौरान दीपिका बेहद उत्साहित नजर आ रहीं है।
इसके बाद दोनों ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें रणवीर बिना दाढ़ी और मूंछों के नजर आ रहें है। आपको बता दें कि रनवीर लम्बे समय से फिल्म बाजीराव मस्तानी के अपने पेशवा के लुक में ही है। अब जबकि उनकी फिल्म रिलीज हो गई है तो रणवीर वापस अपने पुराने लुक में आ गए है।

Leave a comment