HAPPY BIRTHDAY: 43 के हुए अनुराग कश्यप

HAPPY BIRTHDAY: 43 के हुए अनुराग कश्यप

फिल्मकार अनुराग कश्यप दो बार शादी कर चुके है, लेकिन वो दोनों शादियां असफल रही है। ऐसे में खबरें हैं कि वो फिर से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और वो कोई और नहीं बल्कि उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस में काम कर रही एक 22 वर्षीय लड़की है। जी हां, आपने सही सुना, 43 वर्षीय अनुराग कश्यप एक 22 वर्षीय लड़की के साथ रिलेशनशिप में है। खबरों की माने तो उस लड़की का नाम शुभ्रा शेट्टी है और अनुराग उनको पिछले एक साल से डेट कर रहे है। शुभ्रा ने पिछले साल ही सेंट जेवियर कॉलेज, मुंबई से ग्रेजुएशन किया था। और उसके बाद ही ये दोनों रिश्ते में है।

एक मनोरंजन वेबसाइट के मुताबिक, दोनों साथ में काफी समय साथ बिताते है। पिछले कुछ महीनों से दोनों में काफी नजदीकिया बढ़ी है। शुभ्रा यंग है और काफी समझदार भी है। दोनों ही साथ में कई बार देखें जाते है वो चाहे किसी पार्टी में ही क्यों न हो। और अभी दोनों लिव-इन में रह रहे है। कुछ समय पहले अनुराग ने शुभ्रा की एक कोलाज तस्वीर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और लिखा था, हॉटी ऐट दी वेडिंग शुभ्रा शेट्टी। अनुराग ने 2003 में पहली शादी आरती बजाज से की थी जिनसे उन्होंने 2009 में तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री कल्कि कोचलीन से शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी दो साल से ज्यादा नहीं टिका। कहा जाता है कि कोचलिन से तलाक लेने के बाद अनुराग फिल्म बॉम्बे वेलवेट में अपनी असिस्टेंट डायरेक्टर सब्रीना खान को भी डेट करते है। वो भी काफी यंग है, लेकिन कुछ पारिवारिक परेशानियों के चलते सब्रीना ने उन्हें छोड़ दिया।

 

Leave a comment