आज है जॉन अब्राहम का जन्मदिन

आज है जॉन अब्राहम का जन्मदिन

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम आज 43 साल के हो गए है। वे बॉलीवुड में एक ऐसी शख्सियत है जिन्होंने न सिर्फ अभिनय से बल्कि फिल्म निर्माता के रूप में भी अपनी खास पहचान बनाई है। 17 दिसंबर 1972 को केरल में जन्में जॉन अब्राहम ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की। इसके बाद उन्होंने कुछ विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया।

बतौर अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म से की। इस फिल्म में उनका किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए था बावजूद वह दर्शकों की सहानुभूति पाने में सफल रहे। महेश भट्ट निर्मित फिल्म जिस्म 2 में जॉन की जोड़ी बिपाशा बसु के साथ काफी पसंद की गयी। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इसके साथ हीं जॉन को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेता के लिये फिल्म फेयर द्वारा नामांकित किया गया। वर्ष 2004 में जॉन और विपाशा की जोड़ी वाली फिल्म एतबार प्रदर्शित हुई, लेकिन दर्शकों द्वारा नकार दी गयी। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म धूम जॉन अब्राहम के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। यश राज बैनर तले बनी इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने एक बार फिर से नेगेटिव किरदार निभाया। इस फिल्म में जॉन ने जबरदस्त बाइक स्टंट कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई, साथ हीं उन्हें सर्वश्रेष्ठ नेगेटिव किरदार के लिए फिल्म फेयर द्वारा नामांकित किया गया।

 

Leave a comment