सलमान को जन्मदिन पर दीपिका दुल्हन गिफ्ट चाहती हैं

सलमान को जन्मदिन पर दीपिका दुल्हन गिफ्ट चाहती हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दबंग खान को उनके जन्मदिन पर गिफ्ट में दुल्हन देना चाहती है। दीपिका ने सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। दीपिका ने कहा कि वह सलमान को उनके 50वें जन्मदिन पर विशेष तोहफा देना चाहती है। दीपिका चाहती है कि सलमान अब शादी कर लें, वह सलमान को उनके जन्मदिन पर दुल्हन गिफ्ट करें।

सलमान खान 27 दिसंबर को 50 साल के हो रहे है। दीपिका से जब यह पूछा गया कि वह सलमान को उनके 50वें जन्मदिन पर क्या उपहार देना चाहेंगी? इस पर दीपिका ने कहा, मैं उन्हें एक दुल्हन गिफ्ट करना चाहूंगी। दीपिका  ने कहा कि वह सलमान की अगली फिल्म सुल्तान नहीं कर रही है। दीपिका ने कहा, जब बिग बॉस 9 में गई तो कई लोगों ने मुझे कहा कि मेरी जोड़ी सलमान के साथ बहुत अच्छी लगती है। मैं भी सलमान के साथ काम करना चाहती हूँ हालांकि सलमान के साथ तो सभी के साथ अच्छे लगते है।

हिट एंड रन केस में बरी होने के बाद हेमा मालिनी ने भी कहा था कि सलमान को अब शादी कर लेनी चाहिए। चर्चा है कि सलमान अगले साल अपनी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पिछले दिनों लूलिया मुंबई में ही थी, उन्हें सलमान के घर में भी देखा गया था।

 

Leave a comment