4 सितंबर को बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरेगी करण-जरीन की हेट स्टोरी 3

4 सितंबर को बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरेगी करण-जरीन की हेट स्टोरी 3

फिल्म हेट स्टोरी सीरीज की तीसरी किस्तह इस साल चार दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में करण ग्रोवर, डेजी शाह, जरीन खान और शरमन जोशी मुख्य किरदार निभा रहे है। टी-सीरीज के बैनर तले बन रही फिल्म का निर्देशन विशाल पांड्या कर रहे हैं जिन्होंने हेट स्टोरी 2 का भी निर्देशन किया था। हेट स्टोरी 2012 में रिलीज हुई थी जिसमें निखिल द्विवेदी, गुलशन देवैया और पाउली दाम मुख्य किरदारों में थे। वहीं पिछले साल आयी हेट स्टोरी 2 में सुशांत सिंह, सुरवीन चावला और जय भानुशाली ने काम किया था। दोनों ही किस्तों  को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। अब दर्शक हेट स्टोंरी 3 का भी खासा इंतजार कर रहे है।

डेजी शाह ने सलमान खान के साथ फिल्मट जय हो में काम किया था। अब वह इस फिल्मा को लेकर खासा उत्साजहित है। इस फिल्म। में उन्‍होंने कई बोल्ड  सीन भी दिये है। उनका कहना है कि उन्हें  बोल्डल किरदार निभाने में कोई आपत्ति नहीं है। वह अपने काम को बखूबी निभाना चाहती है।

वहीं जरीन खान ने भी सलमान की फिल्मै वीर से बॉलीवुड में डेब्यूक किया था। इस फिल्म में वो भी बोल्डन किरदार में नजर आयेंगी। वहीं करन सिंह हाल ही बिपाशा बसु के साथ हॉरर फिल्म  अलोन में नजर आई थी। अब देखना दिलचस्पथ होगा कि दर्शक हेट स्टोरी 3 को कितना पसंद करते है।

 

Leave a comment