
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने उन अभद्र, अश्लील एसएमएस के बारे में अब पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है जो उन्हें पिछले एक वर्ष से भेजे जा रहे है। इससे पहले बच्चन ने आज घोषणा की थी कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। सोशल मीडिया प्रेमी बिग बी अपने प्रशंसकों से जुडने के लिए ट्विटर, फेसबुक और ब्लॉग का इस्तेमाल करते हैं और इसके जरिये अपने से जुडी हर जानकारी उन्हें मुहैया करवाते है। 72 वर्षीय अभिनेता ने जुहू पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को संबोधित अपने पत्र में पुलिस से मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इससे पहले बच्चन ने घोषणा की थी कि उनका ट्विटर अकाउंड हैक हो गया है। ट्विटर पर उनके 44 हजार से अधिक फालोवर्स है। उन्होंने पत्र में लिखा है, कुछ समय से मुझे मेरे निजी फोन पर अभद्र, गंदे और अश्लील एसएमएस मिल रहे है। मैं इसके साथ अपने मोबाइल फोन स्क्रीन की कुछ फोटोकॉपी संलग्न कर रहा हूं जिसके बारे में मैं बात कर रहा हू। बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, ठीक है। मामला पेचीदा हो गया है. पिछले एक वर्ष से वास्तव में कई गंदे एसएमएस मिल रहे है। उन सभी को पुलिस को सौंप दिया है।
पीकू फिल्म में अभिनय कर चुके अभिनेता बच्चन ने आरोप लगाया कि किसी हैकर ने उनके सोशल नेटवर्किंग अकाउंट पर उन्हें फॉलो करने वालों की सूची में कुछ अश्लील साइटों को भी डाल दिया है। परेशान अमिताभ ने इस पर ट्वीट किया, मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। कुछ लोगों ने मुझे फॉलो करने वाले लोगों की सूची में कुछ अश्लील साइटें भी डाल दी है। जिसने भी यह किया है, मैं उसे बता देना चाहता हूं कि मुझे इसकी आवश्यकता नहीं है।
Leave a comment