
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी कमबैक फिल्म 'जज्बा' का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में हाल ही में वे डांसिंग रियलिटी शो डांस इंडिया डांस(DID) के सेट पर पहुंची। इस दौरान उनके साथ फिल्म के एक्टर इरफान खान भी थे। इस दौरान उन्होंने सब्यासाची का ब्लैक फ्लोर लेंथ लहंगा पहना हुआ था। बता दें कि ऐश्वर्या ने करीब 5 साल बाद किसी टीवी शो में अपना अपीयरेंस दिया है। इससे पहले साल 2010 में कॉफी विद करन में वे पति अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई थीं। DID में ऐश और इरफान ने न सिर्फ फिल्म का प्रमोशन किया, बल्कि कंटेस्टेंट्स को चीयर भी किया। इस दौरान उन्होंने शो के जजेस मिथुन चक्रवर्ती और मुदस्सर के साथ फोटो के लिए पोज भी दिए।
संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म जज्बा इसी साल 9 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में ऐश्वर्या ने एक प्रोफेशनल एडवोकेट का किरदार निभाया है और इरफान एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। ऐश्वर्या और इरफान के अलावा जैकी श्रॉफ और शबाना आजमी भी अहम रोल में दिखाई देंगे।

Leave a comment