
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आजकल सातवें आसमान पर हैं। भला वो खुश कैसे न हों, ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 1.5 मिलियन (15 लाख) जो हो गई है। फॉलोअर्स की संख्या इतनी ज्यादा होने की खुशी में अर्जुन ने अपनी एक सेल्फी ट्विटर पर शेयर की। इसके साथ उन्होंने ट्वीट किया, 1.5 मिलियन के लिए सेल्फी तो बनती है। कभी न होने से बेहतर है देर हो जाना। वैसे वो कि एंड का है और कुछ नही। फिल्म इशकजादे से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है।
वो जल्द ही करीना कपूर के ऑपोजिट आर बाल्कि की अगली फिल्म की एंड का में काम करने जा रहे है। हाल ही में फिल्म के नाम की घोषणा की गई है। इस फिल्म में वो एक घरेलू पति के रोल में होंने जबकि करीना एक कामकाजी महिला का किरदार निभाएंगी।

Leave a comment