जल्द ही किंग खान के साथ नजर आऐगी आलिया

जल्द ही किंग खान के साथ नजर आऐगी आलिया

किंग खान जो करते है करोड़ो लोगों के दिलों पर राज और आलिया भट्ट जिन्होने कुछ ही समय पहले अपने करियर की शुरुआत की है। आलिया ने कम समय में ही बॉलीवुड़ में अपना अहम स्थान बना लिया है। दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट(22) जल्द ही सुपरस्टार शाहरुख खान(49) के साथ नजर आएंगी। दोनों को डायरेक्टर गौरी शिंदे की अपकमिंग फिल्म के लिए कास्ट किया गया है। इस बात की जानकारी प्रोड्यूसर करन जौहर ने दी है। उनके अनुसार, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और धर्मा प्रोडक्शन की अपकमिंग फिल्म में शाहरुख खान और आलिया भट्ट को साइन किया गया है।

इतना ही नही, खुद आलिया भट्ट ने भी इस बारे में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, Will no longer have any problem with my English Vinglish.. can't wait to be directed by Gauri Shinde with the man himself Shahrukh Khan!!! फिल्म का टाइटल और रिलीज फिलहाल अनाउंस नहीं किए गए है।

गौरी शिंदे की इस फिल्म में आलिया शाहरुख के साथ रोमांटिकली इन्वॉल्व नहीं दिखेंगी। सूत्रों के अनुसार, यह एक अलग तरह की स्टोरी होगी। इसे आप लव स्टोरी नहीं कह सकते, क्योंकि शाहरुख और आलिया एक-दूसरे का अपोजिट नहीं है। आलिया के लवर होने के लिए शाहरुख काफी बड़े है।

फिल्म पर काम तेजी से चल रहा है। बुधवार को आलिया गौरी से मिलने उनके खार स्थित निवास पर पहुंची। खबरों की मानें तो यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी होगी, जो अपनी जिंदगी में तीन लोगों को डेट करती है और हर रिलेशनशिप उसे जिंदगी का नया नजरिया देता है।

  

Leave a comment