रणवीर ने सांझा किया बाजीराव मस्तानी का पोस्टर

रणवीर ने सांझा किया बाजीराव मस्तानी का पोस्टर

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी को लेकर व्यस्त है। हाल ही में रणवीर सिंह ने फिल्म बाजीराव मस्तानी का पोस्टर लॉच किया है। संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर पेशवा बाजीराव का किरदार निभाते नजर आयेंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। रणवीर ने ट्विटर पर पोस्टर लॉन्च किया और लिखा, आज बाजीराव पेशवा की 315वीं जन्म तिथि है। मेरे लिए यह बहुत सम्मान की बात है कि ऐसी लव-स्टोरी के साथ जुडऩे को मुझे मौका मिला। इस फिल्म के लिए रणवीर ने घर से दूर रहकर कड़ी मेहनत की है।

इस फिल्म में रणवीर अलग ही लुक में नजर आयेंगे। दीपिका बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी के किरदार में होंगी जबकि प्रियंका पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में होंगी। दीपिका फिल्म में तलवारबाजी और घुड़सवारी करती भी दिखाई देंगी। रणवीर-दीपिका इससे पहले फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला में साथ काम कर चुके है।

 

Leave a comment