
सिंगर सोनू निगम मुश्किलें बढ़ सकती है दरअसल सोनू निगम राधे मां के बचाव में आ गए है। इसी के चलते उन्होने राधे मां की तुलना की है काली मां से जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम विवादों में घिरी राधे मां के बचाव में उतर आए है। सोनू निगम ने भारत में पुरुषों और महिलाओं के बीच होने वाले भेदभाव को लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। सोनू निगम ने राधे मां का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, काली मां को तो राधे मां से भी कम कपड़ों में दिखाया जाता है। अजीब बात है कि यह देश कपड़ों की वजह से एक महिला पर मुकदमा चलाना चाहता है। आपको बता दें कि हाल ही में राधे मां की मिनी स्कर्ट वाली तस्वीरें सामने आई थी। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था। राधे मां पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया है।
दूसरे ट्वीट में सोनू निगम ने साधुओं पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, पुरुष साधु सड़कों पर नग्न घूम सकते हैं और अजीबो गरीब डांस कर सकते हैं लेकिन उन्हें रेप के आरोपों के बाद ही जेल में डाला जाता है। क्या यह जेंडर इक्विलिटी है? तीसरे ट्वीट में सोनू निगम ने सलाह दी है कि अगर केस करना ही है तो उन पर करो, जो इन्हें भगवान बना देते है। महिला और पुरुषों के लिए अलग अलग नियम सही नहीं है।
Leave a comment