
उमेश शुक्ला की आगामी फिल्म ऑल इज वेल में सोनाक्षी सिन्हा का आईटम सॉन्ग नाचन फर्राटे रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में सोनाक्षी के साथ अभिषेक बच्चहन भी नजर आयेंगे। सोनाक्षी ने इस गाने को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि मैं नाचन मैं नाचन फर्राटे मार के। फिल्मी में ऋषि कपूर, अभिषेक बच्चचन, असिन और सुप्रिया पाठक मुख्य भूमिका में है। फिल्म् एक पारिवारिक ड्रामा है। नाचन फर्राटे गाने में सोनाक्षी बिंदास अंदाज में नजर आ रही है। इससे पहले सोनाक्षी, उमेश शुक्लां की फिल्मष ओ माई गॉड में नजर आ चुकी है। फिल्म में पहली बार ऋषि कपूर और अभिषेक बच्चन साथ नजर आ रहे है। फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a comment