
मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह अपनी पीकू को-स्टार दीपिका पादुकोण के साथ फिर से काम करने को तैयार है। अपनी नई फिल्म वजीर के टीजर लांच के दौरान अमिताभ से पीकू की सफलता पार्टी में उन्हें नहीं बुलाने पर दीपिका द्वारा माफी मांगे जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि जो बीत गई सो बात गई।
यह पूछने पर कि क्या वह दोबारा दीपिका के साथ काम करेंगे, 72 साल के अभिनेता ने कहा कि हां क्यों नही। इससे पहले फिल्म पीकू में अमिताभ और दीपिका ने साथ काम किया था जिसमें दीपिका एक ऐसी किरदार में है जो बड़े शहर की सिंपल, खुले और मजबूत विचारों वाली कामकाजी लड़की है। वह पेशे से आर्किटेक्ट है और दिल्ली में अपनी शर्तों पर रहती है।

Leave a comment