
बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने गुपचुप तरीके से रियान थाम से शादी कर ली। मिनिषा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है वहीं रियान मुबंई के जुहू इलाके में एक फेमस नाइट क्लब चलाते है। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।
शादी में दोनों के करीबी दोस्ता शामिल थे। पूजा बेदी ने दोनों की शादी का खुलासा अपने ट्विटर अकांउट पर किया। पूजा रियान की कजिन है। शादी में डैंड्रा सोरेस भी मौजूद थी। शादी में दीपशिखा नागपाल अपने पति केशव अरोड़ा के साथ मौजूद थी।
आपको बता दें कि रियान को नाइट क्लेब मुबंई के फेमस नाइट क्लूब्स में से एक माना जाता है। खबरों के अनुसार दोनों की मुलाकात इसी क्लाब में हुई थी। मिनिषा आखिरी बार टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस में नजर आई थी।

Leave a comment