
बॉलीवुड के किंग अभिनेता शाहरुख खान की मां लतीफ फातिमा खान की आज 74वीं जयंती है। शाहरुख अपनी मां की जयंती पर याद कर भावुक हो गए। उन्होंने ट्विटर पर तस्वीर शेयर की और उसके साथ मजाक के तौर पर लिखा कि, अगर आज वह जीवित होती हैं तो उनकी उम्र बताने लिए उन्हें एक थप्पड़ मारती। उन्होंने तस्वीर के साथ शीर्षक दिया, वह आज 74 साल की होती और मुझे उनकी उम्र बताने के लिए एक थप्पड़ पड़ता। आज खुशी का दिन है। शाहरुख की मां का मधुमेह की जटिलताओं के कारण 1991 में निधन हो गया था। इसके एक साल बाद शाहरुख ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। अभिनेता फिलहाल अपनी आने वाली रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में काम रहे है, जिसमें काजोल, वरुण धवन, कीर्ति सनोन और विनोद खन्ना भी है। यह फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

Leave a comment